भगवान गणेशजी की पूजा विधि / Ganesh Pooja Vidhi in Hindi

गणेश पूजन प्रात काल, मध्य काल, सायं काल किया जा सकता है| मध्यकाल गणेश पूजन में सर्वश्रेष्ठ कहा जाता है|जब मध्यकाल में गणेश पूजा होती है तो वह मुहूर्त कहलाता है| भारतीय अनुष्ठानों में गणेश पूजा सोलह चरणों में पूर्ण होती है|
नई गणेश प्रतिमा, मूर्ति या चित्र का पूजन आवाहन संकल्प से लेकर एक एक चरण में पूर्ण किया जाता है| पूजन के अंत में चाहे हम प्रतिमा का विसर्जन करें या ना करें परंतु “उत्तरापन” से पूजन का अंत होता है|
गणेश पूजन में आवश्यक सामग्री :-
1. एक चौकी और एक लाल रंग का कपड़ा|
2. गणेश जी की प्रतिमा या मूर्ति चित्र.
3. अक्षत
4. घी की बाती वाला दीपक
5. धूपबत्ती
6. सिंदूर
7. रोली
8. फूल और फूल माला
9. इत्र
10. जनेऊ जोड़ा
11. गंगाजल
12. दुर्वा
13. मोदक ,लड्डू या मिठाई
गणेश पूजा की विधि :-
सर्वप्रथम पूजा स्थल पर चोकी रखकर लाल रंग का कपड़ा बिछाले, उस पर मूर्ति या चित्र रखकर घी का दीपक और धूपबत्ती जलाएं|
गणेश जी का आवाहन इस प्रकार करें की “ हे भगवान गणेश आप यहां पधारे वह हमारी पूजा स्वीकार करें”|
अब मूर्ति को गंगाजल से स्नान कराएं बाद में वस्त्र पहनावे और जनेऊ जोड़ा पहनावे|
माथे पर रोली का तिलक लगाएं फिर सिंदूर का तिलक लगाकर अक्षत चढ़ाएं|
मिठाई लड्डू मोदक का भोग लगाएं|
इत्र लगाकर फूल और फूल की माला से मूर्ति को सजाये |
साथ में दूर्वा भी चढ़ाएं|
गणेश जी का ध्यान करके “ओम गं गणपते नम:” इस गणेश मंत्र का 108 बार जाप करें|
गणेश विसर्जन की विधि :-
गणेश भगवान को चढ़ाए जाने वाले फूल चावल चौकी हटाए जाने से पूर्व भगवान से क्षमा प्रार्थना की जाती है| “ आप यहां पूजन में पधारे इसलिए धन्यवाद और पूजन में जो भी कमी या त्रुटी हो गई हो उसके लिए क्षमा करें पूजन स्वीकार कर हमें आशीर्वाद दे”| इस प्रकार क्षमा प्रार्थना की जाती है|
यह गणेश पूजन की सरल एवं अत्यंत सीधी विधि है इसे हर मानव आसानी से कर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है |
Read More Article -
Note :- अगर आपको हमारा भगवान गणेशजी की पूजा विधि / Ganesh Pooja Vidhi in Hindi आर्टिकल अच्छा लगा तो जरुर Facebook पर लाइक करे. और हमसे जुड़े रहिये.
Please Note :- गणेश पूजा / Ganesh Pooja Information की दी गयी जानकारी को हमने हमारे हिसाब से बताया है.
Aajkal to bhagavan ganeshji chhote bachcho ke friendhi ban gaye. Main bhi bhagavan ganeshji ko Bahut manti hu. Aapne Ganesh Pooja Vidhi achhi batai he.
ReplyDeleteThanku so much
ganapati bappa sabhi ke pasadida bhagvan hain, khas kar bachcho ke. bachche to unhe apna friend hi mante hain, ganesh pujan har ghar me apne apne tarikase lekin dhum dham se manaya jata hain, aapke es lekh ne sabhi ko ganesh puja ki vidhi ko aur bhi aasan kar diya.
ReplyDeletedhanyvad.......
Great Info Dear,
ReplyDeleteKeep it up