प्याज पकोडा बनाने की विधि - Onion Pakoda

प्याज पकोडा बनाने के लिए सामग्री
Content to prepare Onion Pakoda :-
1. प्याज - 2
2. बेसन आटा - 1 छोटा कप
3. चावल का आटा - 1 छोटा कप
4. हरे मिर्च - 1 या 2
5. करी पत्ते – 8 से 10
6. धनिया बारीक़ कटा हुआ
7. अजवाइन - 1 चम्मच
8. लहसुन बारिक कुचला हुआ - 3 से 4
9. नमक - स्वाद अनुसार
10. तेल - तलने के लिए
प्याज पकोडा बनाने की विधि
Onion Pakoda in Hindi :-
सबसे पहले तो प्याज को अच्छेसे लम्बे लम्बें टुकड़ों में काट ले। अब कटोरा लें, इसमें कटा हुआ प्याज बारीक़ कटी हुईं हरी मिर्च, करी पत्ता, बारीक़ कटा हुआ धनिया, कुचला हुआ लहसुन और स्वादानुसार नमक इन सबको एकत्रित करके उसमे बेसन का आटा और चावल का आटा डाले।
ऊपर से थोड़ासा अजवाइन डाले और थोड़ासा पानी डालकर अच्छें से भिगोयें और 15 से 20 मिनट के लिए अलग रख दे।
अब गैस पर कढ़ाई में तलने के लिए तेल गरम करे और पकोड़े के मिश्रण को अच्छेसे फेट ले। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तब उसमें पकोड़े छोड़े और अच्छें सुनहरे होने तक अच्छें से तले।
ऐसे करके सभी पकोड़े तल ले और गरमा गरम पकोड़े टोमेटो सॉस के साथ खाए और बारिश में पकोड़े का आनंद उठाएं।
टिप्स –
1. पकोड़े का मिश्रण बनाते समय यह ध्यान दे की मिश्रण ना ज्यादा पतला और ना ज्यादा गाढ़ा हो.
2. इसके अलावा, आप इसे हवा बंद में डब्बे स्टोर कर सकते हैं। यह 2 से 3 दिनों तक कुरकुरीत बने रहते है।
Read More:
Note :- अगर आपको हमारा प्याज पकोडा बनाने की विधि - Onion Pakoda आर्टिकल अच्छा लगा तो जरुर Facebook पर लाइक करे. और हमसे जुड़े रहिये. हम आपके लिए ऐसेही और भी Indian Recipes लायेंगे.
Please Note :- कांदा भजी / Onion Pakoda बनाने के लिए दी गयी जानकारी को हमने हमारे हिसाब से बताया है.
No comments:
Post a Comment