कलाकंद बनाने की विधि - Kalakand Recipe

कलाकंद बनाने की सामग्री
Content to prepare Kalakand :-
1. दूध – 2 लीटर
2. नींबू का रस या विनेगर – 1 चम्मच
3. पिस्ता – 10-12 (बारीक़ पाउडर बनाया हुआ)
4. शक्कर – 100 ग्राम (1/2 कप)
5. बादाम – 5-6 (छोटे-छोटे टुकडो में कटी हुई)
कलाकंद बनाने की विधि
Kalakand In Hindi :-
2 गहरे पतीले लेकर दोनों में 1 लीटर दूध डाले। अब पतिलो को गैस पर रखे और दोनों पतिलो के दूध को गैस पर अच्छी तरह से उबलने दीजिए। अब एक पतीले में निम्बू का रस डाले। और जब चेन्ना दूध में से अलग होने लगे तब साफ़ कपडे से दूध को छान ले और अतिरिक्त पानी को दूध में से अलग कर दीजिए।
दुसरे पतीले में चेन्ना डाले दूध को तबतक उबलने दीजिए जबतक की वह कम होकर आधा नही हो जाता। उबालते समय दूध को समय-समय पर चम्मच की सहायता से हिलाते रहे, ताकि दूध पतीले की निचली सतह पर ना लगे। जब दूध पहले से आधा होने लगेगा तो इसका स्थिरता भी बनी रहेगी और यह गाढ़ा होने लगेगा।
अब इस मिश्रण को तबतक पकाते रहे जबतक की वह गाढ़ा नही हो जाता और मावा की तरह दिखने नही लगता। जब तक मावा की तरह दिखने लगे तब इसमें शक्कर डालकर मिश्रण को फिर से लगातार हिलाते रहे। अब जबतक मिश्रण बर्फी बनाने जितना स्थिर नही हो जाता तबतक इसे चम्मच की सहायता से हिलाते रहे।
अब एक ट्रे लेकर उसके चारो तरफ तेल लगा ले। अब इस मिश्रण को ट्रे में डाले और उसे ट्रे के चारो तरफ आराम से फैलने दीजिए। इसके बाद मिश्रण के उपर पिसे हुए पिस्ता और बादाम के टुकड़े डालकर उन्हें सजाए।
अब आपकी कलाकंद बर्फी तैयार है।
टिप्स-
1. कभी भी मीठे पकवानों को सजाने के लिए चाँदी की परत का उपयोग ना करे। यह परत मानवी स्वास्थ के लिए हानिकारक होती है।
2. 3 - 4 दिनों तक भी आप इसे हवा बंद डिब्बे में स्टोर करके रख सकते हो।
Read More -
Note:-अगर आपको हमारा कलाकंद बनाने की विधि / Kalakand Recipe आर्टिकल अच्छा लगा तो जरुर Facebook पर लाइक करे. और हमसे जुड़े रहिये. हम आपके लिए और ऐसे Sweet Recipes लायेंगे.
Please Note :- कलाकंद - Kalakand बनाने के लिए दी गयी जानकारी को हमने हमारे हिसाब से बताया है.
Kalakand to meri pasandida mithai me se ek hai.
ReplyDeleteBhartiya mithaiyon ke kya kahne.
Nice post :)