गुजराती स्नैक्स खांडवी बनाने की विधि - Khandvi Recipe

खांडवी बनाने की सामग्री
Content to prepare Khandvi :-
1. बेसन - 1 कप
2. दही - 1 कप
3. सरसों के बीज - ¾ चम्मच
4. हिंग - ¼ चम्मच
5. तिल - ¾ चम्मच
6. हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट - 2-3 चम्मच
7. हल्दी पाउडर - ¼ चम्मच
8. नींबू का रस - 1/8 चम्मच
9. पिसा हुआ नारियल - ¼ कप
10. कटी हुई धनिया पत्ती - ¼ कप
11. तेल 2 चम्मच
12. पानी - 1-2 कप
13. नमक - स्वादानुसार
14. तेल - 3-4 बूंद चिकनाई के लिए
खांडवी की विधि
Khandvi Recipe In Hindi :-
सबसे पहले दो बड़ी प्लेट पर चिकनाई के लिए तेल लगाए और उन्हें अलग रख दीजिए। ताकि उनपर हम रोल की हुई खांडवी को रख सके।
अब एक भगोने में दही और पानी को मिलाए। मिलाने के बाद थोड़े समय तक मिश्रण को अच्छी तरह से फेंटे और फिर अलग रख दीजिए।
इसके बाद उसमे धीरे-धीरे बेसन डाले और लगातार फेटते रहे। इसके बाद उसमे हिंग, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और अदरक का पेस्ट, नमक, निम्बू का रस डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाए और मुलायम आटा तैयार करे।
चिकनी स्थिरता लाने के लिए इस मिश्रण को धीमी आँच पर थोड़े समय तक पकाए और फिर चिकनी की गयी प्लेटो पर इसे डाल दीजिए। इसके बाद गर्म रहते हुए ही चम्मच की सहायता से मिश्रण को चिकनी की हुई प्लेट पर समान्तर फैलाए।
इसके बाद चपटे चम्मच की सहायता से ही मिश्रण (आटे) को प्लेट पर समान्तर फ़ैलाने की कोशिश कीजिये। इसके बाद इसे ठंडा होने दीजिए और फिर किसी एक भाग से हल्का सा उठाकर हल्के हातो से रोल कीजिये।
अब अपनी पसंद और आकर के अनुसार इस रोल को चाकू से काटिए और या तो आप इन्हें 2-3 इंच के टुकडो में भी काट सकते हो।
अब तडके के लिए, कढाई में 1 चम्मच तेल गर्म करे और उसमे सरसों के बीज, हिंग, जीरा और सॉस डालकर 5 से 6 सेकंड तक पकने दीजिए और फिर आँच बंद कर दीजिए। अब इस तडके को खांडवी के छोटे-छोटे टुकडो पर अच्छी तरह से डाले।
इसके बाद उन्हें कटी हुई धनिया पत्ती और पिसे हुए नारियल से सजाए।
इसके बाद अंत में आप इसे चटनी के साथ या अपनी पसंद से परोस सकते हो।
टिप्स:
1. कुकर में जब मिश्रण पकाया जाता है तो ज्यादा पानी ना डाले। ध्यान रहे की मिश्रण ज्यादा पतला नही होना चाहिए।
2. यदि खांडवी का मिश्रण अच्छी तरह से नहीं पका हो तो आप उसे फेकने की बजाए उसी मिश्रण को पुनः पका सकते हो और आसानी से पकाने के बाद खांडवी के रोल बना सकते हो।
3. यदि पकाने के भी मिश्रण में पानी ज्यादा हो तो आप इसमें थोडा सा बेसन डालकर इसे पुनः पकाए। कुकर की 6 सीटियो में मिश्रण आसानी से पक ही जाता है।
Read More - Recipes In Hindi
और भी Snacks Recipes जरुर पढ़े -
- मसाला डोसा बनाने की विधी
- बटाटा वडा बनाने की विधी
- इडली बनाने की विधि
- आलू पोहा बनाने की विधि
- स्वादिस्ट समोसा बनाने की विधि
- उपमा बनाने की विधि
Note:-अगर आपको हमारा गुजराती स्नैक्स खांडवी बनाने की विधि / Khandvi Recipe आर्टिकल अच्छा लगा तो जरुर Facebook पर लाइक करे. और हमसे जुड़े रहिये. हम आपके लिए और ऐसे Recipes लायेंगे.
Please Note :- खांडवी / Khandvi बनाने के लिए दी गयी जानकारी को हमने हमारे हिसाब से बताया है.
No comments:
Post a Comment