
अंजीर से होने वाले फायदे - Benefits of Anjeer
अंजीर से होने वाले स्वास्थकारी लाभ उसमे पाए जाने वाले मिनरल्स, विटामिन्स और फाइबर की वजह से होते है। अंजीर में स्वास्थकारी न्यूट्रीशन जैसे विटामिन A, विटामिन B1, विटामिन B2, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैंगनीज, सोडियम, पोटेशियम और क्लोरिन पाए जाते है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं।
1. वजन कम कराने में सहायक:
फाइबर से समृद्ध होने के साथ-साथ सुखी हुई अंजीर में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। अंजीर का एक टुकड़ा आपको केवल 47 कैलोरी की पूर्ति करता है। इसीलिए यदि आप वजन कम करना चाहते है तो अंजीर आपके लिए एक बेहतर नाश्ता है।
2. कैंसर से लड़ने में सहायक:
अंजीर में पाए जाने वाले एंटीओक्सिडेंट की वजह से आपके डीएनए को हानि पहुचाने वाले तत्व आपके शरीर से कम हो जाते है। साथ ही अंजीर कैंसर को जन्म देने वाली कोशिकाओ के निर्माण को भी रोकता है। निश्चित ही सुखी हुई अंजीर कैंसर की दवा तो नही है लेकिन दैनिक रूप से इसका सेवन करने से आपके शरीर में कैंसर की कोशिकाए विकसित नही होंगी।
3. अंजीर से बालो को होने वाले फायदे:
अंजीर में पायी जाने वाली प्रसिद्ध प्राकृतिक सामग्री का उपयोग हेयर कंडीशनर और मास्क के रूप में किया जाता है। अंजीर में पाए जाने वाले तत्व हमें बालो के झड़ने की समस्या से बचाते है। अंजीर रूखे और सूखे हुए बालो की समस्या को दूर करने में भी सहायक है। इसके लिए आपको केवल अपने हेयर मास्क में इसकी कुछ बुँदे डालने और फिर इसे अपने सिर और खोपड़ी पर लगाने की जरुरत है। लगाने के आधे घंटे बाद अपने बालो को धो लीजिए।
अंजीर बालो की बढ़ने की गति को विकसित करने में भी सहायक है क्योकि इसमें पाए जाने वाले महत्वपूर्ण न्यूट्रीशन जैसे मैग्नीशियम, विटामिन A, विटामिन C और विटामिन E इत्यादि बालो के लिए लाभदायक है। इस प्रकार के न्यूट्रीशन खोपड़ी में स्वस्थ रक्त प्रवाह और बालो के विकास के लिए उपयोगी है।
अंजीर में पाया जाने वाला विटामिन C हमारे शरीर में कोलेजन और प्रोटीन के निर्माण में सहायक है। बालो के झड़ने और टूटने की वजह से हमारी खोपड़ी को जो हानि होती है, उन्हें इन तत्वों की सहायता से दूर किया जा सकता है।
अंजीर बालो के प्राकृतिक रंग को बनाये रखने में भी सहायक है। अंजीर में पाया जाने वाला कॉपर कम उम्र में बालो के सफ़ेद होने की समस्या से हमें बचाता है।
4. अंजीर से त्वचा को होने वाले स्वास्थकारी लाभ:
अंजीर में बहुत से त्वचा के लिए उपयोगी मिनरल्स और विटामिंस पाए जाते है, जैसे कॉपर, फॉस्फोरस, विटामिन A, विटामिन C और विटामिन E इत्यादि। इन तत्वों से हम मुलायम और तरोताजा त्वचा पा सकते है।
अंजीर में अत्यधिक मात्रा में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड हमारी त्वचा को अच्छा रखने और मोइस्चराईज करने में सहायक है। इसके लिए आपको अंजीर का गाढ़ा पेस्ट अपने फटे और सूखे होंटो पर लगाने की जरुरत है।
अंजीर, त्वचा की सुजन, फोड़ो और चेहरे पर होने वाली विविध बीमारियों से हमारी रक्षा करती है। साथ ही चहरे के दागो को दूर करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। इसके लिए आपको अंजीर के गाढे पेस्ट को अपने चहेरे पर लगाने की जरुरत है।
अंजीर, दलिया पाउडर, सुखी हुई अंजीर और दही के मिश्रण से आप चहरे पर लगाने के लिए फेस मास्क भी तैयार कर सकते है। मिश्रण को मिलाने के बाद सबसे पहले उसमे बरगमाट तेल की कुछ बुँदे डाल दे और मुलायम मिश्रण तैयार करे। सप्ताह में 3-4 बार आप इस मास्क का सेवन कर सकते हो।
अंजीर का गुदा आपकी त्वचा से मृत कोशिकाओ को हटाने में भी सहायक है। इस फल में पाए जाने वाले बहुत से एंजाइम इसे प्राकृतिक दवां बनाते है।
5. हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक:
एक सुखी अंजीर आपको रोजाना लगने वाले कैल्शियम की मात्रा के 3% कैल्शियम की पूर्ति करती है। दुसरे कैल्शियम युक्त खाद्यों के साथ-साथ अंजीर भी आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है।
6. डायबिटीज मरीज के लिए लाभदायक:
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन ने अंजीर को फाइबर से समृद्ध बताया और साथ ही यह भी सिद्ध किया है अंजीर डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक है। अंजीर की पत्तियां डायबिटीज के मरीज को लगने वाली इन्सुलिन की मात्रा को कम करती है। साथ ही अंजीर पोटेशियम से भी समृद्ध होती है, जो खाना खाने के बाद शरीर को लगने वाली चीनी की मात्रा को नियंत्रित करती है। बहुत से डॉक्टरों ने अंजीर को डायबिटीज के मरीजो के लिए लाभदायक बताया।
नोट:
अब आप इस बात को तो जान ही गये होंगे की अंजीर से हमें बहुत से फायदे होते है और इसके रोजाना सेवन से हम बहुत से हानिकारक बीमारियों से भी बच सकते है। लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से पहले एक बार अपने निजी डॉक्टर से अवश्य सलाह ले लीजिए।
Read More:
Note: अगर आपको हमारा अंजीर से होने वाले फायदे - Benefits of Anjeer आर्टिकल अच्छा लगा तो जरुर Facebook पर लाइक करे और हमसे जुड़े रहिये। हम आपके लिए और ऐसे Health Tips लायेंगे।
Please Note: अंजीर / Anjeer के लिए दी गयी जानकारी को हमने हमारे हिसाब से बताया है।
No comments:
Post a Comment