मटर का हलवा बनाने की विधि - Matar ka Halwa Recipe in Hindi

मटर का हलवा बनाने की सामग्री
Content to prepare Matar ka Halwa Recipes:
1. ताजे हरे मटर - 1 कप उबले हुए
2. शक्कर - 1 कप
3. घी - 1 चम्मच
4. बादाम - 1 चम्मच बारीक़ कटी हुई
5. काजू - 1 चम्मच बारीक़ कटे हुए
6. पिस्ता - 1 चम्मच बारीक़ कटा हुआ
7. बेसन - 2 चम्मच
8. हरा धनिया पाउडर - ½ चम्मच
9. खोया / मावा - ½ कप
मटर का हलवा बनाने की विधि
Matar ka Halwa Recipe In Hindi:
शक्कर की चासनी बनाने के लिए किसी नॉन स्टिकी पैन में 1 कप पानी और शक्कर डालकर पकाए। इसके बाद मटर के छिलके निकालकर उन्हें अच्छी तरह से काटिये और शक्कर की चासनी में मिला दीजिए।
इसके बाद दुसरे नॉन स्टिकी पैन में घी गर्म करे। फिर उसमे बादाम, काजू और पिस्ता डालकर उसे 3 से 4 मिनट तक हिलाते रहे। इसके बाद उसमे बेसन डालकर मिश्रण को 2 से 3 मिनट तक हिलाते रहे। फिर हरे मटर डालकर धीमी आंच पर 5 से 10 मिनट तक मिश्रण को चम्मच से हिलाते रहे।
फिर हरा धनिया पाउडर डालकर मिश्रण में डाले। इसके बाद खोया / मावा डालकर मिश्रण को 3 से 5 मिनट तक चम्मच से हिलाते रहे। अब मटर के गोलों के साथ शक्कर की चासनी भी डाले और अच्छी तरह से मिश्रण को मिला लीजिए। इसके बाद 5 - 10 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दीजिए।
अब मिश्रण को परोसने वाले भगोने में डाल दीजिए और गरमा-गर्म हलवे को परोसे।
Read More Collection Of Indian Sweet Recipes
और स्वीट डिश /Sweet Dish Recipe जरुर पढ़े -
- बादाम का हलवा बनाने कि विधि
- गुलाब जामुन कैसे बनाये
- पूरन पोली बनाने की विधि
- जलेबी बनाने की विधि
- दूध की रबड़ी बनाने की विधि
Note :- अगर आपको हमारा मटर का हलवा बनाने की विधि - Matar ka Halwa Recipe in Hindi आर्टिकल अच्छा लगा तो जरुर Facebook पर लाइक करे. और हमसे जुड़े रहिये. हम आपके लिए और ऐसे Indian Recipes और Indian Sweets Recipes लायेंगे.
Please Note :- मटर का हलवा / Matar ka Halwa बनाने के लिए दी गयी जानकारी को हमने हमारे हिसाब से बताया है.
No comments:
Post a Comment