वेज सैंडविच बनाने की विधि - Veg Sandwich Recipe

वेजिटेबल सैंडविच बनाने की सामग्री
Content to prepare Veg Sandwich Recipe:
1. ब्राउन या सफ़ेद ब्रेड - 4
2. तेल - 2 चम्मच
3. प्याज - ½ (बारीक़ कटा हुआ)
4. मक्का - ½ कप
5. गाजर – 1 (बारीक़ कटी हुई)
6. शिमला मिर्च - ½ (बारीक़ कटी हुई)
7. पालक - ½ कप (बारीक़ कटी हुई)
8. काली मिर्च - 1 चम्मच
9. नमक - स्वादानुसार
10. हरी चटनी - 2 चम्मच
11. टमाटर सॉस - 2 चम्मच
12. चीज - ¼ कप
13. बटर - 2 चम्मच
वेजिटेबल सैंडविच बनाने की विधि
Content to prepare Veg Sandwich Recipe:
सबसे पहले बड़ी कढाई में तेल गर्म करे और उसमे प्याज को तले। इसके बाद उसमे मक्का, गाजर और शिमला मिर्च डाल दीजिए। सब्जयो को कम से कम 1 मिनट तक थोड़ी कुरकुरीत होने तक पकाए।
अब उसमे पालक पत्ती डालकर तबतक पकाए जबतक की पत्ती का आकार कम नही हो जाता। इसके बाद उसमे काली मिर्च, मिश्रित जड़ी-बूटियां और नमक डाल दीजिए। अंत में मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लीजिए।
अब 2 ब्रेड लेकर, एक ब्रेड पर टमाटर सॉस और दुसरे पर हरी चटनी लगाए। साथ ही ब्रेड के दोनों टुकडो पर समान रूप से भरावन (तैयार किया हुआ मसाला) को डाले।
इसके बाद उपर से चीज छिडके। फिर ब्रेड के दोनों टुकडो को ढंककर उसे तवे पर ग्रिल (सेंकने) करने के लिए रख दीजिए।
सेंकते समय ब्रेड के दोनों बाजुओ में बटर लगाते रहे, इससे सैंडविच सुनहरे रंग का और खस्तेदार बनेगा। साधारणतः ब्रेड को तबतक ग्रिल करे जबतक की ब्रेड का चीज पिघल नही जाता और ब्रेड सुनहरे रंग का नही हो जाता।
अब परोसने के लिए ब्रेड को दो भागो में काट दीजिए। अब आप गर्मागर्म सैंडविच का मजा ले सकते है।
Read More:
Note: अगर आपको हमारा वेज सैंडविच / Veg Sandwich आर्टिकल अच्छा लगा तो जरुर Facebook पर लाइक करे और हमसे जुड़े रहिये। हम आपके लिए और ऐसे Indian Recipes और chinese recipes लायेंगे।
Please Note: वेज सैंडविच / Veg Sandwich बनाने के लिए दी गयी जानकारी को हमने हमारे हिसाब से बताया है।
No comments:
Post a Comment