कीवी फ़ल के स्वास्थवर्धक फ़ायदे | Benefits of Kiwi Fruit in Hindi

विटामिन C का बेहतरीन स्त्रोत –
हमें हमेशा से यह बताया गया है की निम्बू और संतरा ही सर्वाधिक विटामिन C प्रदान करने वाले फल है, लेकिन यह बात झूठ हैं क्योंकि कीवी फल का प्रशिक्षण करने के बाद यह पाया गया की, हर 100 ग्राम कीवी में 154 प्रतिशत विटामिन C का प्रमाण होता है, जो निम्बू और संतरे की तुलना में दोगुना है। विटामिन C हमारे शरीर में एंटीओक्सिडेंट के रूप में काम करके हमारें शरीर को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाता है। साथ ही विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है।
सुंदर त्वचा –
प्रकृति से कीवी क्षारीय है, जिसका अर्थ यह होता है की इसे खाने के बाद यह हमें हल्का सा खट्टा भी लगता है। एक संतुलित शरीर वह होता है जिसमे pH का अच्छा संतुलन हो, यह आपके शरीर को सक्रीय, ताजगी से भरा और आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने में भी सहायक है। कहा जाता है की कीवी में पाए जाने वाले विटामिन (C और E) हमारे शरीर में एंटीओक्सिडेंट की तरह काम करते है और त्वचा की दुर्दशा से हमें बचाते है। इस समस्या से बचने के लिए और अपनी त्वचा को सुंदर बनाने के लिए कीवी को अपनी त्वचा पर लगाए।
Benefits of Strawberries
फोलेट का बेहतरीन स्त्रोत –
बिना किसी वजह के ही चीनी लोग कीवी को एक औषधि नही मानते। बल्कि कीवी असल में विटामिन B6 का एक बेहतरीन स्त्रोत है। विटामिन B6 को ही फोलेट कहा जाता है। विटामिन B6 हमारे शरीर और गर्भ को स्वस्थ रखने में सहायक है। इसके साथ-साथ बढ़ते हुए बच्चो के लिए कीवी काफी लाभदायक माना गया है।
पाचन तंत्र को विकसित करता है –
कीवी फाइबर जैसे तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत है। इससे आपको पचन और अपचन जैसी समस्याओ से छुटकारा मिल सकता है।
डायबिटिज वाले के लिए गुणकारी –
ग्लीसमिक के इंडेक्स में कीवी सबसे निचले स्थान पर आता है, इसका अर्थ यह होता है की कीवी आपके खून में शक्कर के प्रमाण को नही बढाती है। हम निश्चित तौर पर यह कह सकते है की डायबिटिज वाले लोग भी कीवी को आसानी से खा सकते है।
रोचक स्वाद –
कीवी का आकार और स्वाद दोनों ही रसीले है। बच्चे अक्सर इसे खाना बहुत पसंद करते है क्योकि यह दुसरे फलो से बिल्कुल अलग है।
पोषणाहार के संतुलन के लिए तरह-तरह के फल-खाद्य खाना बहुत जरुरी होता है। क्योकि हर एक खाद्यान्न में अलग-अलग गुण और ताकत होती है। अपना आहार निश्चित करते समय बहुत से लोगो के साथ यह समस्या होती है की वे बहुत कम खाद्यान्नों को ही अपने आहार में जगह देते है, जिससे उन्हें पर्याप्त पोषण तत्व नही मिल पाते।
अच्छी नींद –
अभ्यास के अनुसार कीवी फल के सेवन से युवाओ और बच्चो में नींद न आने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अभ्यास से यह पता चला है की इसके सेवन से आपके नींद की अवधि आसानी से बढ़ जाती है और आप बिना किसी रूकावट के लम्बे समय तक गहरी नींद में सो सकते हो।
संचयन / Stored –
फलो को अक्सर पकने के पहले ही उन्हें तोडा जाता है और फिर उनका संचयन किया जाता है, ताकि आसानी से उन्हें 8 हफ्तों के भीतर मार्केट में भेजा जा सके।
कीवी का संचयन करने के कुछ दिनों बाद ही वे पक जाते है, लेकिन कीवी का संचयन ऐसी जगह पर नही करना चाहिए जहाँ सीधा सूर्य प्रकाश पड़ता है। यदि आप कीवी को एक पेपर बैग में सेब और केले के साथ रखो तो यह फल जल्दी पकता है। एक बार यदि कीवी फल पक पाए तो उसका ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। क्योकि यह फल काफी मुलायम होता है। इसीलिए अक्सर लोग इसे फ्रिज में रखना ही पसंद करते है। साधारणतः 1 से 2 हफ्तों में कटे हुए कीवी फल पक जाते है।
Read More:
Note: अगर आपको हमारा कीवी फ़ल के स्वास्थवर्धक फ़ायदे / Benefits of Kiwi Fruit in Hindi आर्टिकल अच्छा लगा तो जरुर Facebook पर लाइक करे और हमसे जुड़े रहिये। हम आपके लिए और ऐसे Health Tips लायेंगे।
Please Note: कीवी फ़ल के फ़ायदे / Kiwi Fruit in Hindi के लिए दी गयी जानकारी को हमने हमारे हिसाब से बताया है।
कीवी के फल की अच्छी जानकारी दी आपने, वैसे फल तो सारे सेहतमंद होते हैं इसे थोडा थोडा हर रोज खाना चाहियें,
ReplyDeleteधन्यवाद