मकर संक्रांति की जानकारी - Makar Sankranti Information in Hindi

मकर संक्रांति साधारणतः मकर संक्रांति सूर्य संक्रमण के अपने दिव्य पथ पर राशिचक्रिय हस्ताक्षर मकर के परिवर्तन के लिए जाना जाता है, जिसमे शीतकालीन अयनांत के बाद पहला बदलाव होता है। जिसमे माना जाता है की इस दिन सूर्य प्रकाश भरे दिनों में प्रवेश करता है। यह त्यौहार एक मौसमी पालन और साथ ही धार्मिक महोत्सव भी है।
मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य अपने दिव्य पथ से मकर राशी में प्रवेश करता है। उत्तर भारत में सभी हिन्दू इस पर्व को ज्यादा महत्त्व देते है। मकर संक्रांति को अलग-अलग नामो से भी जाना जाता है और सभी राज्य के लोग अपनी-अपनी परंपराओ के अनुसार इसे मनाते है।
उत्सव -
मकर संक्रांति हिन्दू धर्म के शुभ त्योहारों में से एक है। भारत के अलग-अलग भाग में अलग-अलग तरीको से इसे मनाया जाता है। हजारो लोग इस दिन गंगा में स्नान करते है और सूरज भगवान की पूजा करते है। दक्षिणी भाग में इस पर्व को पोंगल के नाम से जबकि पंजाब में से माघी के नाम से मनाया जाता है। गुजरात में, भारी संख्या में लोग पतंग उड़ाकर इस पर्व को मनाते है।
ग्रामीण और तटीय क्षेत्रो में, इस दिन मुर्गे की लढाई का आयोजन भी किया जाता है। यह त्यौहार शीत ऋतू में आने की वजह से इस दिन जो भी खाद्य पदार्थ बनाये जाते है वह हमारे शरीर को गर्म रखते है और ऊर्जा प्रदान करते है। इस दिन खास तौर पे तील और गुड से बने लड्डू बनाए जाते है। मकर संक्रांति के दिन विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा भी की जाती है। मकर संक्रांति को रोशनी, शांति, समृद्धि और ख़ुशी का समय भी माना जाता है।
इस दिन कयी जगहों पर मेलो का आयोजन भी किया जाता है। जिनमे से सबसे प्रसिद्ध 12 सालो में एक बार आने वाला कुम्भ मेला है, जो विशेषतः हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नाशिक में लगता है। इसके साथ-साथ माघ मेला हर साल प्रयाग में लगता है और साथ ही गंगासागर मेला, टुसू मेला और ओड़िसा में मकर मेले के आयोजन भी किया जाता है।
Read More -
Note :- अगर आपको हमारा मकर संक्रांति की जानकारी / Makar Sankranti Information in Hindi आर्टिकल अच्छा लगा तो जरुर Facebook पर लाइक करे. और हमसे जुड़े रहिये.
Please Note :- मकर संक्रांति की जानकारी / Makar Sankranti Information की दी गयी जानकारी को हमने हमारे हिसाब से बताया है.
बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति ... शानदार पोस्ट .... Nice article with awesome depiction!! :) :)
ReplyDelete