आलू पुरी बनाने की विधि - Aloo Puri Recipe
आलू पूरी बनाने की सामग्री
Content to prepare Aloo Puri recipes:
१. आलू 150 ग्राम
२. धनिया 25 ग्राम
३. लहसुन 5-6 पत्तिया
४. हरी मिर्च 3-4 टुकड़े
५. नमक 1 स्वादानुसार
६. तेल आवश्यकता नुसार
७. गेहूं का आटा / मैदा 4 कप
आलू पूरी बनाने की विधि
Aloo Puri recipe in Hindi:
आलू को अच्छे तरह से धो ले और उबाल ले। ठंडे होने के बाद उसके छिलके निकालकर अच्छे से मैश कर ले।
धनिया, लहसुन हरी मिर्च का पेस्ट बनाए और मैश किए हुए आलू में मिक्स करे साथ में ही स्वाद नुसार नमक डालकर अलग से रख दे।
एक कटोरे में आटा लेकर उसमें 2 चम्मच तेल और थोड़ासा नमक डालकर एक साथ मिलाकर थोड़े पानी के साथ आटा अच्छेसे गुंथ ले।
आटा से छोटी गोले बनाइए और इसमें आलू का मिश्रण डालकर बेलन की सहायता से एक जैसी पूरी बनाएं। सभी पुरिया बेलने के बाद गैस गैस पर एक कढाई में तेल गर्म करे और गैस की आंच तेज करके तेल को अच्छे से गर्म होने दे।
जब तेल एक बार अच्छे से गर्म हो जाये तो गैस थोड़ीसी कम करके बाद में पूरी को एक एक करके तेल में छोड़े। थोड़ी सी लाल होने के बाद हमारी आलू की पुरी तैयार है, अब इसे दही या अचार के साथ परोसिये।
नोट :
- हम यहाँ गेहू के आटे के अलावा मैदे का भी प्रयोग कर सकते हैं।
- ध्यान रहे की आपकी पूरी ज्यादा लाल ना हो।
- पूरी को ज्यादा धीमी आंच पर ना तले नहीं तो पूरी कुरकुरीत नहीं बनेंगी।
More articles :
- Recipes in Hindi
- शेवपुरी बनाने की विधि
- रंगीन पेटिस
- हरा भरा कबाब
- स्वादिष्ट भेल कैसे बनाये
- बेसन सेव बनाने की विधि
Note : अगर आपको हमारा आलू पुरी बनाने की विधि - Aloo Puri recipe In Hindi आर्टिकल अच्छा लगा तो जरुर facebook पर लाइक करे। और हमसे जुड़े रहिये। हम आपके लिए और ऐसे Indian recipes लायेंगे।
Note : आलू पुरी बनाने की विधि - Aloo Puri recipe in Hindi बनाने के लिए दी गयी जानकारी को हमने हमारे हिसाब से बताया है।
बहुत ही उम्दा लेख .... शानदार प्रस्तुति .... Thanks for sharing this!! :) :)
ReplyDeletevery tasty post silpa ji
ReplyDeleteशिल्पा जी आपने एक अच्छा और आसान तरिका बताया है नाश्ते में आलू पूरी बनाने का.
ReplyDelete