बेसन लाडू बनाने की विधि - Besan Ladoo Recipe

बेसन लाडू बनाने की सामग्री
Content to prepare Besan Ladoo :-
• 2 कप मोटा बेसन
• ½ से 2/3 कप घी
• 1 कप शक्कर पाउडर
• 1 चम्मच इलाइची पाउडर
वैकल्पिक –
• 1 चम्मच दूध
• 1 चम्मच दालचीनी पाउडर
• 2 चम्मच सुनहरी किशमिश
• बादाम, आधे काजू और पिस्ता
बेसन लाडू बनाने की विधि
Besan Ladoo In Hindi :-
घी को पिघालने के लिए उसे कढाई में गर्म करे। बाद में उसे बेसन में डालकर लगातार मिलाते रहे। ½ कप घी से शुरू करे। यदि फिर अगली स्टेप तक बेसन सुखा ही रहे और यदि आप ज्यादा मुलायम लाडू बनाना चाहते हो तो उसमे घी की मात्रा थोड़ी बढ़ा दीजिए।
घी का उपयोग यहाँ पर बटर की तरह किया जा रहा है। घी की जगह पर आप प्लेन बिना नमक वाले बटर का उपयोग भी कर सकते हो, लेकिन इससे लाडू ज्यादा स्वादिष्ट नही लगेंगे।
अब बेसन को धीमी आँच पर भुने। 10-12 मिनट तक बेसन को लगातार हिलाते रहे, जबतक की बेसन हल्का सा भूरा ना हो जाए। यह सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है। क्योकि कम भुन जाने से आपको कड़वा स्वाद आएगा, जबकि ज्यादा भुन जाने से आपको जला हुआ लगेगा। इससे निजात पाने के लिए आपको बेसन को लगातार हिलाते रहना पड़ेगा।
अब इसमें इलाइची और दूध मिलाए। इस स्टेप में इलाइची मिलाइए। यदि आप ज्यादा स्वाद आने के लिए दूध और दालचीनी का उपयोग भी कर रहे हो तो उसे भी इसी स्टेप में मिला दीजिए। मिलाने के बाद कुछ समय तक हिलाते रहे और फिर गैस बंद कर दे।
दूध से इसमें एक शराबी बनावट आती है और स्वाद भी काफी अच्छा लगता है। लेकिन फिर भी यदि आप चाहते हो तो इसे नही भी डाल सकते।
अब मिश्रण को एक भगोने में ठंडा होने दीजिए। मिश्रण को बड़े भगोने में डाल दीजिए। इसके बाद भी कुछ मिनट तक मिश्रण को लगातार हिलाते रहे। इसके बाद मिश्रण को कुछ समय तक अलग रख दीजिए।
पाउडर वाली शक्कर को मिलाए। अब शक्कर को बेसन के मिश्रण में मिलाए। जबतक शक्कर पूरी तरह से बेसन में मिल ना जाए तबतक मिश्रण को हिलाते रहे। उस समय शक्कर को बेसन में ना डाले जब बेसन गर्म हो या जला हुआ हो। मिलाने से पहले बेसन को ठंडा होने के लिए अलग रख दीजिए।
यदि आपके पास केवल दानेदार शक्कर है तो, आप मिक्सर की सहायता से उसे पाउडर वाली शक्कर में परिवर्तित कर सकते है।
अब मिश्रण अच्छे से मिलाएं और मिलाने के बाद अपने हाँथो को अच्छी तरह से धो लीजिए। इसके बाद अपने हाँथो से मिश्रण के छोटे-छोटे बॉल्स बनाइए। बनाने के बाद इन्हें हवाबंद डिब्बो में रखे।
उसे सजाने के लिए ऊपर से आप बादाम, आधे काजू और पिस्ते के टुकड़े भी लगा सकते हैं।
टिप्स :-
• यदि बॉल्स बनाने के लिए मिश्रण काफी सुखा लग रहा है, तो एक और चम्मच (5 ML) घी मिलाए और फिर लाडू बनाने की कोशिश करे। तबतक घी मिलते रहे जबतक की आप आसानी से बॉल्स ना बना पाओ।
• यदि आप मिश्रण को 20-30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दो भी तो आप आसानी से लाडू बना सकते हो।
Read More -
Note:-अगर आपको हमारा बेसन लाडू बनाने की विधि | Besan Ladoo Recipe आर्टिकल अच्छा लगा तो जरुर Facebook पर लाइक करे. और हमसे जुड़े रहिये. हम आपके लिए और ऐसे Sweet Recipes लायेंगे.
Please Note :- बेसन लाडू - Besan Ladoo बनाने के लिए दी गयी जानकारी को हमने हमारे हिसाब से बताया है.
बेसन के लड्डू बनाने की विधि बहुत पसंद आयी, आपकी हर रेसिपी का तरीका बहुत आसन होता हैं.
ReplyDelete