आलू पराठा बनाने की विधि - Aloo Paratha

आलू पराठा बनाने की सामग्री
Content to prepare Aloo Paratha:-
आलू मसाले के लिए :
1. आलू - 4 उबले हुए
2. प्याज - 1 कटा हुआ
3. अदरक - ½ चम्मच कटी हुई
4. हरी मिर्च - 1 चम्मच कटी हुई
5. धनिया पत्ती - 1 चम्मच कटी हुई
6. गरम मसाला - ½ चम्मच
7. जीरा - ½ चम्मच
8. धनिया - 2 चम्मच
9. लाल मिर्च पाउडर - ½ चम्मच
10. चाट मसाला - 1 चम्मच
11. नमक - स्वादानुसार
12. पुदीना पाउडर - ½ चम्मच
अतिरिक्त सामग्री :
13. गेंहू का आटा
14. घी या तेल
आटे के लिए
15. गेहू का आटा -1 ½ कप
16. सूजी - ½ कप
17. तेल - 1 चम्मच
18. नमक - चुटकीभर
19. पानी - 1 कप
आलू पराठा बनाने की विधि
Aloo Paratha In Hindi :-
आटा बनाने की विधि:
एक भगोना लेकर उसमे आटे, सूजी और तेल डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाइये। अब जरुरत पड़ने पर आवश्यकतानुसार पानी डालते रहे और मुलायम आटा तैयार करे। इसके बाद आटे को किसी मुलायम कपडे से ढँक दीजिए और 20 मिनट तक अलग रख दे।
भरावन के लिए:
अब भगोना लेकर उसमे उबले हुए आलूओ को अच्छी तरह मसले। अब उसमे बारीक़ कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, धनिया पाउडर, पुदीना पाउडर, जीरा, धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक डालिए। अब आलू पराठा बनाने की सामग्री को डाले और अच्छी तरह ,मिलाइये।
बनाने की विधि:
आटे का एक छोटा सा गोला लेकर उसे हथेलियों की सहायता से हल्का सा दबाइए। अब ूिश चपटे गोले पर हल्का सा तेल डालिए।
1 चम्मच आलू पराठे की भरावन को तेल लगे हुए भाग पर डाले।
अब गोले को चारो तरफ से ढँक दीजिए और उंगलियों की सहायता से फिर से एक बॉल बनाइए।
अब अपनी हथेलियों से बॉल को अच्छी तरह से दबाए।
हल्का सा दबाने के बाद उसके उपर थोडा आटा छिडके और उसका एक गोलाकार रोल बनाइये, जैसा की आप चपाती बनाते समय करते हो।
अब इस पराठे को धीमी आंच पर तवे पर डाले।
जब निचले तरफ से आलू पराठा थोडा-थोडा पकने लगे तो उसे समय-समय पर पलटते रहे।
साथ ही समय-समय पर आलू पराठे की सतहों पर भी थोडा-थोडा तेल डालते रहे
हर 30-40 सेकंड में पराठे को पलटकर सभी तरफ थोडा सा तेल डालना बहुत जरुरी है।
अब किसी कपडे की सहायता से पराठे को हल्का सा दबाइए और उसे हल्के हातो से तवे पर घुमाते रहे, इससे पराठा कुरकुरीत होंगा।
अब आपका आलू पराठा तैयार है, आप इसे अब तवे पर से किसी प्लेट में डाल दीजिए। अब बचे हुए पराठो को बनाने के लिए भी यही प्रक्रिया दोहराए।
आलू पराठे को आप बटर, दही और आम के अचार के साथ परोस सकते हो।
Read More - Recipes In Hindi
जरुर पढ़े -
- पनीर पराठा बनाने की विधि
- पालक पूरी बनाने की विधि
- Jowar Ki Roti
Note:- अगर आपको हमारा आलू पराठा बनाने की विधि / Aloo Paratha आर्टिकल अच्छा लगा तो जरुर Facebook पर लाइक करे. और हमसे जुड़े रहिये. हम आपके लिए और ऐसे Recipes लायेंगे.
Please Note :- आलू पराठा / Aloo Paratha बनाने के लिए दी गयी जानकारी को हमने हमारे हिसाब से बताया है.
No comments:
Post a Comment