मूंगफल्ली से होने वाले फायदे - Benefits of Peanuts
भारत के बहुत से घरो में मूंगफल्ली का उपयोग अक्सर नाश्ते के रूप में भी किया जाता है। वास्तव में मूंगफल्ली एक प्रकार की फल्ली होती है। लेकिन जबसे उनमे बादाम, काजू इत्यादि जैसे तत्व पाए गए तभीसे मूंगफल्ली को नट्स की श्रेणी में शामिल कर दिया गया है।
1. पेट के कैंसर से लढता है:
उच्च सांद्रता वाली मूंगफल्ली में पॉली-फिनोलिक जैसे एंटी-ओक्सिडेंट पाए जाते है। इसमें पाए जाने वाले पी-कुमारिक एसिड में पेट के कैंसर को कम करने की क्षमता पायी जाती है।
2. गर्भावस्था में सहायक:
मूंगफल्ली फोलेट का अच्छा स्त्रोत है। एक अभ्यास से यह ज्ञात हुआ है की जो महिलाये गर्भावस्था से पहले 400 ग्राम फोलिक एसिड का सेवन करती है उनमे सीजर से शिशु जन्म करने का खतरा 70% तक कम हो जाता है। साथ ही गर्भावस्था के समय मूंगफल्ली का सेवन करने से बच्चो में एलर्जिक बीमारियाँ जैसे अस्थमा होने के खतरा भी कम हो जाता है।
3. बालो के झड़ने की समस्या से बचाता है:
मूंगफल्ली में विटामिन C पाया जाता है, जो कोलेजन के उत्पादन में सहायक है। कोलेजन हमारे बालो के टिश्यू को साथ लाने में सहायक है। इसके साथ-साथ मूंगफल्ली में आय-अर्जीनाइन भी पाया जाता है, जिसका उपयोग बालो को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है। मूंगफल्ली में पाए जाने वाले तत्व बालो की लंबाई को बढ़ाने में भी सहायक है।
4. शरीर की उर्जा को बढाता है:
मूंगफल्ली हमारे शरीर को त्वरित उर्जा प्रदान करती है और साथ ही यह आवश्यक न्यूट्रीशन जैसे विटामिन, मिनरल्स और एंटी ओक्सिडेंट का अच्छा स्त्रोत है।
5. मस्तिष्क में खून के प्रवाह को बढाता है:
मूंगफल्ली में पाया जाने वाला फायटोन्युत्रियल रेस्वेराट्रोल नामक फ्लावोनोइड मस्तिष्क में खून के प्रवाह को बढ़ाने में और आघात के खतरे को दूर करने में सहायक है।
6. साफ़ त्वचा:
स्वास्थकारी मोनोअनसैचुरेटेड वसा और रेस्वेराट्रोल साफ़ त्वचा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। टोक्सिन की वजह से आपकी त्वचा फट सकती है और आपको त्वचा पर अतिरिक्त तेल भी जमा हो जाता है। मूंगफल्ली में पाया जाने वाला उच्च प्रति का फाइबर त्वचा से अतिरिक्त टोक्सिन को हटाने और चेहरे को साफ़ और सुंदर बनाने में सहायक है।
7. स्मरण शक्ति बढाता है:
मूंगफल्ली को “दिमागी खाद्य” भी कहा जाता है, क्योकि उसमे विटामिन बी3 और नियासिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो दिमागी गतिविधियों को विकसित कर हमारी स्मरण शक्ति को बढाता है। साथ ही इसमें रेस्वेराट्रोल नामक फ्लावोनोइड भी पाया जाता है, जो दिमाग में रक्त प्रवाह को 30% तक बढ़ाने में सहायक है।
8. एंटी-एजिंग लाभ:
मूंगफल्ली में विटामिन C और विटामिन E पाया जाता है, जो एंटी एजिंग तत्व जैसे झुर्रियो, डार्क स्पॉट और फाइन लाइन्स से हमारी त्वचा को बचाते है। साथ ही मूंगफल्ली में रेस्वेराट्रोल भी पाया जाता है, यही तत्व अंगूर और रेड वाइन में भी पाया जाता है। एक शक्तिशाली एंटीओक्सिडेंट के रूप में यह आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है।
सावधानी:
मूंगफल्ली उर्जा का अच्छा स्त्रोत है, जिससे हमें अलग-अलग फायदे होते है। लेकिन ज्यादा मात्रा में इनका सेवन करने से आपको गैस, और खाद्य एलर्जी जैसे बीमारियाँ हो सकती है। मूंगफल्ली एलर्जी खाद्य पदार्थो से होने वाली गंभीर समस्याओ में से एक है और यह एलर्जी आपके जीवन के लिए घातक भी साबित हो सकती है।
जिन्हें मूंगफल्ली एलर्जी की समस्या है उन्हें मूंगफल्ली से जुड़े हुए किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन नही करना चाहिए। एलर्जी से होने वाली प्रतिक्रियाओ में साँस लेने में तकलीफ होना, चेहरे पर अचानक से पसीना आना, गले का दुखना, अस्थमा अटैक और मृत्यु का डर इत्यादि शामिल है। यदि आपको थोडा भी शक हो की आपको मूंगफल्ली एलर्जी है तो सबसे पहले तुरंत अपने निजी डॉक्टर से अपनी जाँच करवा लीजिए।
Read More:
Note: अगर आपको हमारा मूंगफल्ली से होने वाले फायदे - Benefits of Peanuts आर्टिकल अच्छा लगा तो जरुर Facebook पर लाइक करे और हमसे जुड़े रहिये। हम आपके लिए और ऐसे Health Tips लायेंगे।
Please Note: मूंगफल्ली / Peanuts के लिए दी गयी जानकारी को हमने हमारे हिसाब से बताया है।
nice article
ReplyDelete