गार्लिक ब्रेड बनाने की सरल और आसान विधि - Garlic Bread Recipe
गार्लिक ब्रेड बनाने की सामग्री
Content to prepare Garlic Bread :-
गार्लिक ब्रेड आटे के लिए:
1. गर्म दूध - ¼ कप
2. सुखा खमीर - 1 चम्मच
3. चीनी - 1 चम्मच
4. लहसुन की कलियाँ – 3 (बारीक़ कटी हुई)
5. अजवायन की पत्ती - ¾ चम्मच
6. बिना नमक वाला बटर - 1 चम्मच
7. मैदा - 1 कप
8. तेल - 2 चम्मच
गार्लिक बटर के लिए:
1. बटर - ¼ कप (पिघला हुआ)
2. लहसुन की कलियाँ - 3 बारीक़ कटी हुई
3. धनिया पत्ती - 2 चम्मच
दूसरी आवश्यक सामग्री:
1. मैदा - 3 चम्मच
2. मोजरेल्ला चीज - ¼ कप
3. चिली फलैक्स (मिर्च पपड़ी) - 2 चम्मच
4. अजवायन की पत्ती - 1 चम्मच
गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि
Garlic Bread Recipe In Hindi :-
लहसुन का आटा बनाने की विधि :
सबसे पहले किसी बड़े भगोने में गर्म दूध, सुखा खमीर और चीनी लीजिए। अब मिनट तक उसे अच्छी तरह से मिला लीजिए।
इसके बाद उसमे 1 चुटकी नमक, लहसुन और अजवायन की पत्तियां डाले। इसके साथ-साथ उसमे बटर और मैदा भी डाले। यह सब डालने के बाद आटा सानना शुरू कर दीजिए।
इसके बाद आटे पर थोडा तेल लगाकर उसे 2 घंटे तक अलग रख दीजिए।
गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि:
अब, उंगलियों से दबाइए। एक छोटे भगोने में बटर, लहसुन और धनिया पत्ती को अच्छी तरह से मिला लीजिए।
अब बनाए हुए गार्लिक बटर को धीरे-धीरे आटे पर छिडकिये। आगे आटे के आधे भाग पर मोजरेल्ला चीज डालिए। साथ ही आप उपर से मिर्च पपड़ी और अजवायन की पत्तियां भी डाल सकते हो।
इसके बाद आटे को फोल्ड कर दीजिए और उसकी किनारों को भर दीजिए।
इसके बाद उसपर पर्याप्त मात्रा में गार्लिक बटर लगाए। साथ ही उपर से मिर्च पपड़ी डालकर मिश्रित जड़ी-बूटी भी छिडके।
ब्रेड को काटने से पहले उसपर मार्क जरुर बना लीजिए। इसके बाद ब्रेड को पहले से गर्म ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर 15 मिनट तक गर्म करे।
गर्म हो जाने के बाद गार्लिक ब्रेड को टुकडो में काटकर परोस दीजिए।
Read More: Recipe in Hindi
Note: अगर आपको हमारा गार्लिक ब्रेड बनाने की सरल और आसान विधि - Garlic Bread Recipe In Hindi आर्टिकल अच्छा लगा तो जरुर Facebook पर लाइक करे. और हमसे जुड़े रहिये. हम आपके लिए और ऐसे Indian Recipes लायेंगे.
Please Note: गार्लिक ब्रेड / Garlic Bread बनाने के लिए दी गयी जानकारी को हमने हमारे हिसाब से बताया है.
dekhane me to achha lag raha hai ghar me bana ke dekhunga
ReplyDelete