चेरी से होने वाले फायदे - Benefits of Cherry
1. कैंसर से लड़ने में सहायक:
विशिष्ट गहरी लाल वर्णक चेरी फ्लावोनोइड की वजह से जानी जाती है, इस प्रकार की चेरी में शक्तिशाली एंटीओक्सिडेंट पाए जाते है जो हमारे शरीर में मुक्त रेडिकल्स से लड़ते है। साइनाइड एक प्रकार का फ्लावोनोइड है जो चेरी में पाया जाता है और हमारे शरीर में कैंसर की कोशिकाओ को बढ़ने से रोकता है। जबकि एंथोसायनिन के लिए गहरे लाल रंग की बजाये मीठी और बैगनी रंग की चेरी का सेवन करे।
2. ब्लड प्रेशर कम करती है:
चेरी पोटेशियम का सर्वोत्तम स्त्रोत है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और शरीर से अतिरिक्त सोडियम को निकाल फेकता है। चेरी का सेवन करने से हमारे शरीर में पोटेशियम और सोडियम का नियंत्रण बना रहता है और इससे हमें हाइपरटेंशन की बीमारी भी नही होती। एक कप चेरी में उतना ही पोटेशियम होता है जितना की एक केले में होता है, इसी वजह से हम चेरी का सेवन केले के विकल्प के रूप में भी कर सकते है।
3. नींद में सहायक:
यदि एक कप कैमोमाइल का सेवन करने के बाद भी आपको आरामदायक नींद नही आती तो सोने से पहले निश्चित रूप से आपको चेरी का ज्यूस पीना चाहिए। चेरी में मेलाटोनिन नामक हार्मोन पाया जाता है जो आपको आरामदायक नींद दिलाने में सहायक है। चेरी के ज्यूस का नियमित 2 चम्मच भी सेवन करने से आपको प्रभावशाली परिणाम दिखाई देने लगेगा। तो यदि आपको न नींद ना आने की समस्या है तो आज से ही इस उपाय को अपना लीजिए।
4. एंटी-एजिंग:
एंटी-ओक्सिडेंट से समृद्ध होने के साथ-साथ दुसरे फलो की तुलना में यह फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और हमारे त्वचा की उम्र बढ़ने से रोकता है। चेरी के सेवन से हमारी त्वचा हमेशा स्वस्थ रहती है।
5. माइग्रेन की बीमारी से राहत दिलाती है:
चेरी में पाए जाने वाले एंथोसायनिन और बायोफ्लावोनोइड शरीर में सुजन को कम कर हमें माइग्रेन की बीमारी से राहत दिलाते है। माइग्रेन में चेरी से होने वाला लाभ एस्प्रिन और इबुप्रोफेन जितना ही प्रभावशाली होता है।
6. त्वचा की चमक के लिए लाभदायक:
चेरी के ज्यूस का सेवन करने से डार्क स्पॉट की समस्या दूर होती है और इससे त्वचा भी चमकने लगती है। खोजकर्ताओ का मानना है की चेरी त्वचा को जवां रखती है।
Read More:
- Benefits Of Apple
- Benefits of Kiwi
- Benefits of Orange
- Benefits of Strawberries
- Benefits of Watermelon
Note: अगर आपको हमारा चेरी से होने वाले फायदे - Benefits of Cherry आर्टिकल अच्छा लगा तो जरुर Facebook पर लाइक करे और हमसे जुड़े रहिये। हम आपके लिए और ऐसे Benefits of Fruits लायेंगे।
Please Note: चेरी के फायदे - Benefits of Cherry के लिए दी गयी जानकारी को हमने हमारे हिसाब से बताया है।
No comments:
Post a Comment